पथरिया: सागोनी तिगड्डा के पास भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी तीन पेटी अवैध शराब, आरोपी बाइक छोड़कर फरार
Patharia, Damoh | Jun 28, 2026 पथरिया जेरठ चौकी क्षेत्र में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने छोटी सागोनी तिगड्डा के पास तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी। कार्रवाई के दौरान आरोपी कार्यकर्ताओं को देखकर शराब और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची जेरठ चौकी पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर जांच शुरू की। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।