कैराना: कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी से युवक ने किशोरी को ले जाने का किया प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 16, 2026 कैराना कोतवाली में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह वर्तमान में मोहल्ला आर्यपुरी में निवास कर रही है। आरोप है कि गत पांच मई की प्रात: करीब छह बजे मोहल्ले का अमजद उर्फ बुटा उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अपने साथ ले गया। इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची, तो उसकी मां नसीमा, भाई सुहैल व पिता इरशाद ने गाली—गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।