नानपारा: नवाबगंज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जनसंपर्क रैली, किया प्रेरित
रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज में बृहस्पतिवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एक जनसंपर्क रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को अपने बच्चों, विशेषकर कक्षा 9 की छात्राओं, के नामांकन के लिए प्रेरित करना था। छात्राओं ने "पढ़ी लिखी नारी घर घर की उजियारी", "शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे" नारा लगाया