चैनपुर: दर्दनाक हादसा: टूटे अर्थिंग तार की चपेट में आने से गाय की मौत, किसान को भारी नुकसान
चैनपुर प्रखंड के डोकापाठ गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश थमने के बाद अपने मवेशियों को घर वापस ला रहे किसान की एक गाय बिजली के टूटे हुए अर्थिंग तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, डोकापाठ निवासी रूबेनतुष असुर (पिता–तीनतीयूस असुर) रविवार शाम अपनी गायों को चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के समीप