बहराइच: केशवापुर इलाके में छज्जा गिरने से दबाकर बालिका की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवापुर इलाके की रहने वाली बालिका घर के बाहर बैठी थी। तभी पिकअप की ठोकर से छज्जा गिर गया। जिसे दबाकर बालिका की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।