बागपत: CNG पंप टटीरी के निकट 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन बारिश में पोल सहित गिरी, नलकूपों और CNG पंप की आपूर्ति ठप
Baghpat, Bagpat | Jul 10, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कस्बा टटीरी स्थित सीएनजी पंप के निकट 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का जोड़ा बारिश के दौरान पोल सहित गिर गया। लाइन एलटी लाइन से टकराने के कारण एक ट्रांसफार्मर भी फुंक गया, जिससे तीन किसानों के नलकूपों और सीएनजी पंप की विद्युत आपूर्ति पिछले तीन दिनों से ठप है।