सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने सपा पर किया तीखा हमला, कहा- गठबंधन से मिली सफलता, सपा में मुस्लिम नेताओं को नहीं मिलता सम्मान
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सबसे ज्यादा बात समाजवादी पार्टी करती है,जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे गठबंधन का सीधा फायदा मिला। मसूद ने दावा किया कि यदि गठबंधन नहीं होता तो सपा 2022 विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाती।