ओबरा: मालोघाट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से खड़े ट्रक का चालक गंभीर घायल, अज्ञात युवक मोबाइल छिनकर फरार
Obra, Sonbhadra | Apr 25, 2026 सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोघाट टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।