सिवनी: डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गेहूं चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹50 हजार का माल बरामद
Seoni, Seoni | Apr 30, 2026 सिवनी के डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गेहूं चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को बताया गया कि ग्राम सेलुवा निवासी हरीराम भलावी की शिकायत पर दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहसिन उर्फ काले और आमेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी कबूल की है।