उत्तराखंड के मां कुंजापुरी धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर गायक दलेर मेहंदी के बीच मंच पर हुई नोकझोंक का मामला अब गरमा गया है।
इस पूरे विवाद पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में इस तरह की स्थिति श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दलेर मेहंदी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, तो उन्हें आयोजकों को पहले ही सूचित करना चाहिए था। मां कुंजापुरी के सम्मान और पवित्र धाम की मर्यादा से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता। देखिए पूरा बयान!
#Dehradun #UttarakhandNews #DalerMehndi #SubodhUniyal #dehradundiaries