🚨देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदले 28 दरोगा और चौकी प्रभारी
राजधानी देहरादून की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने 28 उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार, विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी से सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। संदीप पंवार को कालसी चौकी प्रभारी से सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अश्वनी बलोनी को आराघर चौकी से ऋषिकेश की त्रिवेणी घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनेश कुमार को त्रिवेणी घाट से आराघर चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया है। रविंद्र नेगी को एसएसपी कैंप कार्यालय से हर्रावाला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
पिछले महीने भी बदले गए थे 21 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र
इससे पहले पिछले महीने भी पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 19 उपनिरीक्षकों और 2 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) के तबादले किए गए थे।
उस सूची में दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार, मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, मुकेश थलेड़ी को ISBT ऋषिकेश से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर भेजा गया था।
वहीं, ASI देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर और ASI मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटटाउन तैनाती दी गई थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियमित प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
#DehradunPolice #SSPDehradun #PoliceTransfer #UttarakhandPolice #DehradunNews #newsmafiya
Dehradun, Dehradun | Oct 31, 2026