लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया अदलिया की बैठक में 5 मामलों की सुनवाई, कई विवादों का मौके पर निपटारा
लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया अदलिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई। बैठक के दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों में अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई। पहला मामला रांची से जुड़ा था, जिसमें दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से विवाद का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया।