जगदलपुर: वनमंत्री केदार कश्यप ने मुस्कुराता बस्तर कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों के साथ कला के माध्यम से अभिव्यक्ति को बताया हुनर
*जगदलपुर, 03 अगस्त 2026* - बस्तर की सकारात्मक छवि और सांस्कृतिक विरासत को कला के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जगदलपुर में *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला* आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग और ‘कार्टून वॉच’ पत्रिका द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 10 विद्यालयों के *120 विद्यार्थियों* ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्