सुधा डेयरी के पास गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बदमाशों ने बिना कारण के ही एक छात्र आमीन गांव निवासी मो. तौफीक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। घायल छात्र का निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया है। इलाज के बाद शाम में टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।