तालबेहट: बार क्षेत्र के बस्तगुआ के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, देसी शराब का ठेका हटाने की मांग
तालबेहट तहसील क्षेत्र के बार थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्सगुआ निवासी करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है,और गांव में स्थित देसी शराब का ठेका हटाने की ग्रामीणों ने मांग की है, और डीएम सत्य प्रकाश सिंह को एक ज्ञापन दिया,जिसमें बताया गांव में शराब पीने से कई घर बर्बाद हो रहे है, जिसको लेकर शराब का ठेका हटाने की मांग की।