जसवंतनगर: नवीन गल्ला मंडी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, महेश चंद्र यादव बने मंडी अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जसवंतनगर नवीन गल्ला मंडी इकाई का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से महेश चंद यादव को मंडी अध्यक्ष चुना गया, जबकि कोमल सिंह यादव महामंत्री और ब्रह्म प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष संतोष रहे।