पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फ़िरोज़ाबाद यातायात पुलिस ने गुरूवार शाम विशेष अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 801 वाहनों पर चालान/सीज की कार्रवाई की। अभियान में काली फिल्म हटवाई गई, गलत नम्बर प्लेट और सरकारी/जाति सूचक शब्द वाले वाहन सीज किए गए, साथ ही स्टंटबाजी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।