गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोपी शक्ति नारायण राय घायल, एसपी ग्रामीण ने बताया तमंचा-कुल्हाड़ी बरामद
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी और अवैध तमंचा बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।