पहाड़ी: लाडलाका गांव में बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
पहाड़ी के लाडलाका गांव में शुक्रवार शाम 6 बजे के बादआई बारिश से मुख्य रास्ते पर पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर जलभराव होने के कारण पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर पानी भरने से रास्ता पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई है। लेकिन प्रशासन का ध्यान नहीं।