गुना नगर: NH-46 गुना बाईपास पर अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत
गुना में नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर कैंट थाना क्षेत्र में जिज्ज़ी की पंचायत के पास 21 मई दोपहर को अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। घटना इतनी दर्दनाक हुई की महिला का शरीर सड़क से चिपक गया और दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और हाईवे एंबुलेंस पहुंची, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। कैंट पुलिस जांच कर रही है।