शामली: शामली के माजरा निवासी अभियुक्त को महिला संबंधित अपराध में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Shamli, Shamli | Jun 1, 2026 सोमवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 17 अगस्त 2017 को शामली के मोहल्ला माजरा निवासी अभियुक्त आकाश के खिलाफ नाबालिग को मानसिक रूप से परेशान कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, धमकी देने व बलात्कार के प्रयास में केस दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को आजीवन कारावास और ₹70 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।