बहराइच: परागी बेली गांव में मामूली विवाद पर विपक्षी ने मां-बेटे को जमकर पीटा, मां-बेटे हुए घायल
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत परागी बेली में मामूली विवाद को लेकर विपक्षी ने मां बेटे को जमकर मारा पीटा है। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।