शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांकर निवासी कमलेश शाक्य ने अपने और परिवार के साथ हो रही प्रताड़ना को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। कमलेश शाक्य ने बताया कि उसके चाचा ससुर के लड़के दुर्गेश, तथा अन्य लोग धनीराम, ब्रजेश और वीरेंद्र द्वारा आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।