गिर्वा: जिले के थाना खेरवाडा की बड़ी कार्रवाई: 62 कार्टून अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 13, 2025 उदयपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेरवाडा पुलिस ने 62 कार्टून अंग्रेजी शराब और दो कारें जब्त की हैं। शराब तस्करी में संलिप्त शंकरलाल (उदयपुर) और भगवतीलाल (डूंगरपुर) को गिरफ्तार किया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईको (RJ 27 CF 6958) और अल्टो (GJ 24 K 9412) कार को रोका, जिनमें क्रमशः 33 और 29 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई।