गिर्वा: रघुनाथपुरा में पैंथर दिखा, कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की की मांग
Girwa, Udaipur | Mar 13, 2025 रघुनाथपुरा में दिखाई दिया पैंथर। दरअसल रघुनाथपूरा स्थित कॉलोनी में गुरुवार अलग सुबह पेंथर का मूवमेंट सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। जिसमें कॉलोनी में एक पैंथर घूमता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह कॉलोनी के कुत्तों पर हमला करने की भी कोशिश करता नजर आ रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है।