परिहार: महादेवपट्टी की बदहाल व्यवस्था पर युवा सक्रिय, मुखिया से मांगा जवाब
परिहार प्रखंड के महादेवपट्टी गांव में सफाई, जलनिकासी और नल-जल योजना की समस्याओं को लेकर युवाओं ने आवाज बुलंद की है। युवाओं का कहना है कि गांव में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है, जबकि नल-जल योजना का पानी सड़कों पर बह रहा है। नाला नहीं होने से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। युवाओं ने पंचायत के मुखिया से इन समस्याओं के समाधान को लेकर जवाब मांगा है और शीघ्र