आरा: शहर में होली को देखते हुए निकाला गया फ्लैग मार्च, डीएम और एसपी सहित सभी पुलिस बल रहे शामिल
Arrah, Bhojpur | Mar 24, 2024 आज दिनांक 24 मार्च 2024 को आगामी पर्व होली की तैयारी को लेकर चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक भोजपुर के संयुक्त नेतृत्व में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष और केंद्रीय तथा जिला बल के साथ संपूर्ण आरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया ,जिसमें पैदल और वाहनों के साथ सभी महत्वपूर्ण जगह पर फ्लैग मार्च किया गया।