तानसेन: एक्टिवा सवार ने सडक पर बैठी बछिया को कुचला, मौके पर मौत
Tansen, Gwalior | Jul 12, 2026 उरवाई गेट स्थित दून पब्लिक स्कूल के पास शनिवार शाम एक एक्टिवा सवार युवक ने अपना वाहन तेजी और लापरवाही से चलाक सडक पर बैठी बछिया को टक्कर मार दी।ये टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय का बच्चा कई फीट दूर जाकर गिरा।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विनय नगर में रहने वाले आयुष दीक्षित के सामने ये पूरा घटना क्रम पेश आया।उसने बहोडापुर थाने में अज्ञात एक्टिवा सवार पर मुकदमा दर्ज।