दुधि: जनगणना में लापरवाही पर सोनभद्र के डीएम ने सख्ती दिखाई, दुद्धी-ओबरा में धीमी प्रगति पर तहसीलदार और बीएसए का वेतन रोका
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा में दुद्धी और ओबरा तहसील क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (एचएलबी) का कार्य बेहद धीमा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।