खगड़िया: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा सोमवार की शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दिया गया कि खगड़िया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सोमवार को कुल 3240 घरेलू सिलेण्डर एवं 89 व्यवसायिक सिलेंडर का वितरण किया गया। जिले में अब व्यावसायिक सिलेण्डर की भी आपूर्ति शुरू हो गयी है। व्यावसायिक सिलेण्डर का भी वितरण किया जा रहा है, जिले में गैस