हरदोई: युवा कांग्रेस की बैठक में युवाओं से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया
Hardoi, Hardoi | May 10, 2026 जिला युवा कांग्रेस की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का युवा बदलाव चाहता है और युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती देने का सबसे बड़ा मंच है।