थाना बसई जगनेर से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यह वीडियो माह मार्च में थाना बसई जगनेर पर पंजीकृत एक मुकदमें से सम्बन्धित है जो कि वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
महिला सुरक्षा, आगरा पुलिस की प्राथमिकता है। महिला संबन्धित अपराध में अभियुक्त पक्ष द्वारा आरोप लगाये गये हैं जिसके सम्बन्ध में जांच महिला पुलिस अधिकारी एसीपी खेरागढ़ श्रीमती प्रीता दुबे द्वारा की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगें उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। न्याय के नैसर्गिक सिद्धान्त को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी बसई जगनेर को स्थानान्तरित कर दिया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी श्री आदित्य की बाइट।
Agra, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026