मांझी: बकरीद पर्व को लेकर मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Manjhi, Saran | May 26, 2026 मांझी थाना परिसर में मंगलवार की शाम 5:00 बजे बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विनोद कुमार और राजस्व पदाधिकारी कुमारी रोजी ने संयुक्त रूप से की । जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।