मंझनपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील सिराथू में गरजी भाकियू अम्बावता, सौंपा ज्ञापन
सिराथू तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसान नेताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। बैठक में किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।