भूपालसागर: आकोला में 42 डिग्री की भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सड़कें सुनसान, नौनिहालों ने पानी के टब में राहत ढूंढी
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि आकोला में भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान ने हालात बिगाड़ दिए हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में कैद हो जाते हैं। उमस भरी गर्मी से कूलर-पंखे भी बेअसर हैं। ऐसे में छोटे बच्चों ने पानी के टब में बैठकर गर्मी से राहत पाने का देसी तरीका अपनाया है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई ह