बैरसिया: श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में बैठे एक छात्र के साथ दो बदमाशों ने चाकू अड़ाकर लूट की
Berasia, Bhopal | Jun 15, 2026 भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में बैठे एक छात्र के साथ दो बदमाशों ने चाकू अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले छात्र के साथ मारपीट की, फिर उसकी जेब से नकदी और ईयरफोन छीन लिया। इसके बाद फोन पे के जरिए भी रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।