शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र 4 एवं 7 की मासिक बैठक जासलपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर ने कहा कि सक्रिय शक्ति केंद्र ही संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।