देवेंद्रनगर: देवेंद्र नगर में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक डॉ. राजेश वर्मा हुए शामिल
देवेंद्रनगर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार 24 मई को दोपहर 3 बजे शासकीय संस्कृत महाविद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय देवेंद्रनगर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा उपस्थित रहे।