देवेंद्रनगर: ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेन्द्रनगर द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के जिला महामंत्री और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बागरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।