सिराथू: औरेनी इलाके में मरकहे सांड की दहशत, बाग की रखवाली करने वालों पर हुआ हमला, लोगों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
सिराथू तहसील क्षेत्र के औरेनी इलाके में इनदिनों मरकहे सांड का आतंक छाया हुआ है।इलाके में एक मरकहा सांड आ गया है जो कई लोगों पर हमला करके घायल कर चुका है।मंगलवार को एक बाग में घुस गया था।जहां बाग ताकने वाले लोगों पर हमला कर दिया।लोगों ने फौरन पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई है।यहां लोगों ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन इसे कोई नहीं पकड़वाता।