सिराथू: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सैनी चौराहा से किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के सैनी चौराहा से पुलिस ने सोमवार दोपहर को एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त था। जिसका नाम मुकेश कुमार पुत्र पप्पू बताया जाता है।अभियुक्त चक जमीन महजूबा काजीपुर गांव का रहने वाला है, जिस पर बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज था।न्यायालय चालान किया गया है।