सिराथू: म्योहरा की एक मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी में लगी आग, फंसे लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया, तीन को भेजा गया अस्पताल
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के म्योहरा की एक फैक्टरी में सोमवार आग लग गई है।इसमें काम करने वाले लोग फंसे हुए थे जिन्हें खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है।एक लड़का और दो लड़कियां घायल हुई है जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा।फ़ायर कर्मियों ने पानी का छिड़काव किया है।पुलिस ने जाँच शुरू कर दिया है।