सिराथू: सिराथू की डेकोरेशन शॉप में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
सैनी थाना के सिराथू कस्बे में फ़्लाईओवर के पास सोमवार देर रात एक फ्लॉवर डेकोरेशन शॉप में आग लग गई। आग लगने की वजह से दुकान में रखा सारा सामान जल गया है।आग की लपटों को देखकर दमकल विभाग को जानकारी दी गई।आग तो बुझा दी गई है लेकिन दुकानदार का काफ़ी नुकसान हो गया है।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।