मुज़फ्फरनगर: 'जीजी' बनकर फंसाया शिकार, निवेश के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी, देशभर में करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी का नेटवर्क
साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर महिला बनकर पीड़ित को ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया था। पुलिस ने आरोपी बलवन्त जायसवाल को गिरफ्तार कर एक मोबाइल बरामद किया है। ठगी गई रकम में से 24.71 लाख रुपये फ्रीज कर वापस दिलाने कार्रवाई की