बलरामपुर: हंसपुर गांव में ग्रामीण की हत्या के बहुचर्चित मामले में नया मोड़, आरोपी तत्कालीन एसडीएम पुलिस रिमांड पर
हंसपुर गांव में ग्रामीण की हत्या के बहुचर्चित मामले में नया मोड़ आया है। पहले से जेल में बंद आरोपी करुण डहरिया को अब पुलिस ने 43वें दिन न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस रिमांड पर ले लिया है। अब उनसे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।