सतना। कोलगवां थाना इलाके के टिकुरिया टोला कंधी गली में पैदल घर जा रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की शाम की है। जिसका सीसीटीवी वीडियो शनिवार को आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकुरिया टोला कंधी गली निवासी मीरा गुप्ता 48 वर्ष घर लौट रही थी।