कासगंज: तीर्थनगरी सोरों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भगवान बराह मंदिर में की पूजा
बुधवार को कासगंज जिले की तीर्थनगरी यूपी सरकार के कैबीनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। जंहा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा विधायक देवेंद्र राजपूत से मुलाक़ात की। वहीं कैबीनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात के बाद तीर्थनगरी सोरों में स्थित भगवान बराह मंदिर पर जाकर भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की।