हुज़ूर: भोपाल का बैरागढ़ रोड पटाखों के धमाकों से दहल उठा, यहां एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2026 भोपाल का बैरागढ़ रोड पटाखों के धमाकों से दहल उठा। यहां एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। पटाखों की वजह से बार-बार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठ गईं। पटाखा दुकान हलालपुरा में मुख्य सड़क किनारे ही है। दिन में यहां खासा ट्रैफिक रहता है। वहीं, आसपास गाड़ियां भी खड़ी रहती है। गनीमत रही कि आग रात में लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।