अरथूना: अरथूना मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का समापन, विधायक मीणा रहे मुख्य अतिथि
भारतीय जनता पार्टी के अरथूना भाजपा मंडल मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार इस कार्यशाला गढ़ी विधायक मीणा मुख्य अतिथि रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष भरत पाटीदार द्वारा दिया गया। इस दौरान विधायक मीणा, भाजपा विस्तारक प्रवासी लालूराम डांगी सहित वक्ताओ ने संबोधित किया।