हाथरस: कस्बा मेडू के पास तेज गति से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सास और बहू गंभीर घायल, सास को अलीगढ़ रेफर किया गया
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंदु के पास आज रविवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई! जिससे बाइक पर बैठी व्रद्ध महिला और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गए !परिजनों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया! डाक्टरों ने वृद्ध महिला सास को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है!